प्राचीन भारत का इतिहास : 25 महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
प्राचीन भारत का इतिहास प्रतियोगी परीक्षाओं में सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। SSC, Railway, UPSC, State PCS, CTET तथा अन्य परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न नियमित रूप से पूछे जाते हैं।
प्रश्न 1. सिंधु घाटी सभ्यता की खोज किसने की थी?
उत्तर: राय बहादुर दयाराम साहनी।
प्रश्न 2. सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे पहला खोजा गया नगर कौन-सा था?
उत्तर: हड़प्पा।
प्रश्न 3. सिंधु घाटी सभ्यता किस नदी के किनारे विकसित हुई थी?
उत्तर: सिंधु नदी एवं उसकी सहायक नदियों के किनारे।
प्रश्न 4. हड़प्पा सभ्यता का प्रमुख बंदरगाह कौन-सा था?
उत्तर: लोथल।
प्रश्न 5. ऋग्वेद में सबसे अधिक किस नदी का उल्लेख मिलता है?
उत्तर: सरस्वती नदी।
प्रश्न 6. ऋग्वेद की रचना किस भाषा में हुई थी?
उत्तर: वैदिक संस्कृत।
प्रश्न 7. वेदों की संख्या कितनी है?
उत्तर: चार।
प्रश्न 8. सबसे प्राचीन वेद कौन-सा है?
उत्तर: ऋग्वेद।
प्रश्न 9. गायत्री मंत्र किस वेद में मिलता है?
उत्तर: ऋग्वेद।
प्रश्न 10. उपनिषदों की कुल संख्या कितनी मानी जाती है?
उत्तर: 108।
प्रश्न 11. जैन धर्म के संस्थापक कौन माने जाते हैं?
उत्तर: ऋषभदेव।
प्रश्न 12. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर कौन थे?
उत्तर: महावीर स्वामी।
प्रश्न 13. महावीर स्वामी का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर: कुंडग्राम (वैशाली)।
प्रश्न 14. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे?
उत्तर: गौतम बुद्ध।
प्रश्न 15. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था?
उत्तर: 563 ईसा पूर्व।
प्रश्न 16. गौतम बुद्ध का जन्म स्थान कौन-सा है?
उत्तर: लुम्बिनी।
प्रश्न 17. बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई थी?
उत्तर: बोधगया।
प्रश्न 18. बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ दिया था?
उत्तर: सारनाथ।
प्रश्न 19. महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण कहाँ हुआ था?
उत्तर: कुशीनगर।
प्रश्न 20. मगध के हर्यक वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर: बिम्बिसार।
प्रश्न 21. अजातशत्रु किस वंश का शासक था?
उत्तर: हर्यक वंश।
प्रश्न 22. पाटलिपुत्र नगर की स्थापना किसने की थी?
उत्तर: उदायिन।
प्रश्न 23. नंद वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर: महापद्मनंद।
प्रश्न 24. नंद वंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर: घनानंद।
प्रश्न 25. मौर्य वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर: चन्द्रगुप्त मौर्य।
परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण तथ्य
- सिंधु सभ्यता की सबसे बड़ी इमारत – अन्नागार (Granary)
- जैन धर्म का प्रमुख सिद्धांत – अहिंसा
- बौद्ध धर्म के तीन रत्न – बुद्ध, धम्म और संघ
- महावीर स्वामी के प्रतीक चिन्ह – सिंह
- गौतम बुद्ध के प्रतीक चिन्ह – धर्मचक्र