पद्म विभूषण भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में असाधारण एवं विशिष्ट सेवा (Exceptional and Distinguished Service) प्रदान की हो। इसकी स्थापना 2 जनवरी 1954 को की गई थी।
विभूषण क्या है?
यह सम्मान भारत सरकार द्वारा कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, खेल, समाज सेवा, सार्वजनिक जीवन, उद्योग, व्यापार, सिविल सेवा तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।
पद्म विभूषण, भारत रत्न के बाद तथा पद्म भूषण से पहले का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।